{"_id":"56e9af214f1c1b24778b45c1","slug":"fire-station-in-the-dark","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधेरे में फायर स्टेशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधेरे में फायर स्टेशन
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Thu, 17 Mar 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
फायर स्टेशन का जला ट्रांसफार्मर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांसफार्मर फुंकने से करीब एक माह से तहसील के फायर स्टेशन की बिजली आपूर्ति ठप है। इससे पेयजल की समस्या पैदा हो गई है। वहीं टैंकों में एक बूंद पानी नहीं है। जिससे दिक्कतें हो रहीं हैं। आग की सूचना पर पहले बाहर से टैंकों में पानी भरा जाता है। बाद में आग बुझाई जाती है।
विज्ञापन
कार्यवाहक स्टेशन प्रभारी देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि करीब एक माह से स्टेशन में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जला है, जिससे बिजली आपूर्ति बंद है। इससे परिसर में लगा नलकूप भी बंद है। आग बुझाने के लिए टैंक में भी पानी नहीं है। बैटरा चार्ज न होने से वायरलेस सेट और संचार व्यवस्था भी बंद है।
विज्ञापन
इससे सूचनाओं का आदान प्रदान नहीं हो पा रहा है। पीने के पानी का भी संकट है। ट्रांसफार्मर बदलने के लिए कहा गया है, मगर कोई सुनवाई नहीं है। उधर सहायक अभियंता आरबी मौर्या ने बताया कि बिल बकाया होने के कारण ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है।
विज्ञापन