फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fire rained from the sky

आसमान से बरसी आग

Sun, 15 May 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sun, 15 May 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Fire rained from the sky
गर्मी और उसम के बीच स्कूल बस का इंतजार करते बच्चे - फोटो : अमर उजाला

 गर्मी का सितम दिन-ब-दिन टूट रहा है। तेज उमस के साथ दोपहर लू चलने से जनजीवन त्रस्त है। शनिवार को तापमान और आर्द्रता के बढ़ने से दोपहर से पहले ही सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर सन्नाटा पसर गया। लोग मौसम के सितम से बचने के लिए घरों और आफिसों से निकलने में बचते नजर आए। जिसके कारण शाम पांच बजे के बाद सड़कों पर हलचल तेज हो गई।

विज्ञापन


मई महीने में ही गर्मी का कहर जून का एहसास करा रहा है। तापमान के साथ साथ आर्द्रता बढ़ने से हर दिन तपिश और उमस में इजाफा हो रहा है। सड़क पर आग बरस रही है तो छांव में तनबदन पसीने से तर हो जा रहा है। शनिवार को सुबह नौ बजे से ही आसमान से आग बरसनी शुरू हो गई।
विज्ञापन


घरों से केवल नौकरीपेशा करने वालों के अलावा रोज कमाने और खाने वाले निकले। सुबह फ्रेश होकर स्कूल पहुंचे छात्र और छात्राओं के चेहरे लौटते समय मुरझाए नजर आए। सूखते हलक को तर करने के लिए स्कूल वाहन में सवार बच्चे वाहन रुकवा कर गला तर करने की कोशिश करते भी देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को सुबह 10 बजे ही तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दोपहर एक से डेढ़ बजे ही 46 डिग्री पहुंच गया।

एक सप्ताह के तापमान पर गौर फरमाएं तो सात मई को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस दिन अधिकतम आर्द्रता 79 और न्यूनतम 46 दर्ज की गई। आठ मई को अधिकतम तापमान 40 व न्यूनतम 26 रहा जबकि आर्द्रता में कोई फेरबदल नहीं हुआ।

नौ मई को अधिकतम तापमान 40 व न्यूनतम 29 पहुंच गया। इस दिन भी आर्द्रता का उतार और चढ़ाव स्थित रहा। 10 मई को अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम 19 दर्ज हुआ। इस दिन अधिकतम आर्र्दता 87 व न्यूनतम 44 दर्ज की गई। 11 मई को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 47 व 22 पहुंच गया।


इस दिन आर्द्रता में जरूर कोई बदलाव नहीं हुआ। 12 मई को अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की जरूर गिरावट हुई जबकि न्यूनतम 22 पर ही स्थिर रहा। इस दिन अधिकतम आर्द्रता में चार और न्यूनतम में दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई।

13 मई को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम और न्यूनतम आर्र्दता क्रमश: 83 और 40 रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed