फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fire

गृहस्थी जलने से 50 हजार का हुआ नुकसान

Mon, 05 Apr 2021 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
fire
बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र के मुत्तौर कस्बे में रविवार की दोपहर कचरे में लगी आग की चिंगारी से एक घर में आग लग गई। आग की चपेट में आकर गृहस्थी का सारा सामान राख हो गया। गृहस्वामी का कहना है कि आग से लगभग 50 हजार का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

मुत्तौर कस्बे में कचरे में लगी आग की चिंगारी से कल्लू पासवान के मकान के छप्पर में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों ने पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई। कल्लू पासवान की पत्नी श्यामकली ने बताया कि आग लगने से छप्पर के नीचे रखा गेहूं, सरसों, बर्तन, चारपाई, साइकिल व कुछ नगदी जल गई है। करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर लेखपाल शिवप्रसाद ने पहुंचकर नुकसान का आंकलन किया। कस्बे के नीशू मिश्रा, अजय पंडित ने कहा कि दो घंटे बाद दमकल पहुंची थी, अगर गाड़ी समय से आती तो गृहस्थी बचाई जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed