{"_id":"606a0e808ebc3e5903546b92","slug":"fire-fatehpur-news-knp621583193","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से सात बीघा गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से सात बीघा गेहूं की फसल जली
विज्ञापन
खखरेरू/बकेवर। रविवार को बकेवर व खखरेरू क्षेत्र में पांच किसानों के खेतों में आग लगने से गेहूं की सात बीघे फसल राख हो गई। आग की लपटों की चपेट में आकर आसपास के पेड़-पौधे भी झुलस गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
बकेवर थाना क्षेत्र व देवमई ब्लाक के बरिगवां में शार्ट सर्किट से तीन किसानों के खेतों में आग लग गई। आग की चपेट में आकर रामनाथ की दो बीघे, फूलशरण का तीन बीघे, रामधनी का एक बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसान फूलशरण ने बताया कि देवमई फीडर की हाईटेंशन बिजली लाइन खेतों के ऊपर से निकली है। शार्ट सर्किट होने से चिंगारी खेतों में गिरी और आग लग गई।
उधर, खखरेरू थाना क्षेत्र के भदौहा गांव के बड़े तारा तालाब के पास महुआ के पेड़ के नीचे खरपतवार में किसी ने आग लगा दी। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें तालाब के किनारे जंगल में पहुंच गई और पेड़ पौधे झुलस गए। पास स्थित खेत में रामसनेही का 15 बिस्वा, शिवदास निवासी भदौहा का 10 बिस्वा गेहूं की फसल राख हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह से आग को बुझाया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी काफी देर बाद पहुंची।