फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fire caused by gas spread while checking cylinders, mother and son scorched

सिलिंडर चेक करने में फैली गैस से लगी आग, मां-बेटा झुलसे

Tue, 14 Jun 2022 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Fire caused by gas spread while checking cylinders, mother and son scorched
बहुआ (फतेहपुर)। ललौली थाना क्षेत्र के कोंडार के मजरे गोपाली खेड़ा गांव में सिलिंडर की जांच करने के दौरान निकली गैस में आग लगने से मां-बेटे और डिलीवरी मैन झुलस गए। मां-बेटे की हालत गंभीर है, जबकि मामूली रूप से झुलसा डिलीवरी मैन मौके से भाग निकला। ग्रामीणों ने मां-बेटे को पीएचसी में भर्ती कराया है। डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया है।
विज्ञापन

गांव के भूरा निषाद के घर दो डिलीवरी मैन गैस सिलिंडर देने गए थे। भूरा की पत्नी सुनीता ने डिलीवरी मैन से चूल्हे के रेगुलेटर में सिलिंडर लगाने के लिए कहा। डिलीवरी मैन ने सिलिंडर का लीकेज जांचने के लिए पेचकस लगाकर दो-तीन बार गैस निकाली। इससे काफी मात्रा में गैस आसपास फैल गई।
विज्ञापन

डिलीवरी मैन ने रेगुलेटर में सिलिंडर लगाने के बाद चूल्हे पर माचिस की तीली जलाकर चेक करने लगा। इससे फैली गैस में आग लग गई। आग लगने से सुनीता (50), बेटा सुधीर (15) और एक डिलीवरी मैन झुलस गए। आग लगने के बाद दोनों डिलीवरी मैन मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

झुलसे मां-बेटे को पीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बहुआ गैस एजेंसी संचालक दुर्विजय सिंह ने बताया कि सोमवार को एजेंसी बंद रहती है। इस कारण गैस देने कौन गया था, इसका पता नहीं है। कई बार डिलीवरी मैन बचे सिलिंडर अपने पास रख लेते हैं और बाद में बेचते हैं। हादसे की शिकायत भी नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed