फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fire broke out in CO office, records of seven years burnt

सीओ दफ्तर में लगी आग, सात साल के अभिलेख जले

Mon, 11 Apr 2022 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in CO office, records of seven years burnt
खागा। तहसील के पास रविवार सुबह लगभग छह बजे एलटी लाइन के एचटी लाइन में छू जाने से शार्ट सर्किट हो गया। इससे सीओ दफ्तर में आग लग गई। दफ्तर बंद होने के कारण किसी को इसकी खबर थोड़ी देर तक नहीं लगी। करीब सात बजे लोगों ने धुआं देखा तो शोर मचाया। फायर ब्रिगेड को फोन किया गया। दमकल पहुंचने पर आग पर काबू पा लिया गया। बताया गया कि वर्ष 2015 से लेकर 2021 के अभिलेख जले हैं।
विज्ञापन

सुबह करीब सात बजे तहसील परिसर में मार्निंग वॉक के लिए जाने वाले लोगों ने सीओ खागा के दफ्तर से धुआं निकलता देखा। वहां पहुंचे और कर्मचारियों को फोन किया। कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और दरवाजा खोला तो पता चला कि अंदर आग लगी हुई है और अभिलेख जल रहे हैं।
विज्ञापन

इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। कुछ ही देर में वहां तहसीलदार शशिभूषण मिश्रा पहुंच गए। दमकल मौके पर पहुंचा और उसने आग बुझाई। कर्मचारियों ने कमरे से अधजले अभिलेखों को निकाला। बताया गया कि कमरे में रखी अलमारियों के ऊपर रखे अभिलेखों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें कुछ तो खत्म हो गए हैं और कुछ आधे व उससे कम जले हैं। वर्ष 2015 से 2021 तक के अभिलेखों को अधिक नुकसान है। कर्मचारी अभिलेखों को अलग कर नुकसान का आकलन कर रहे हैं।

सीओ खागा संजय सिंह ने बताया कि आग लगने से पर्दे व बीते वर्षों के अभिलेखों को नुकसान पहुंचा है। वर्ष 2022 के अभिलेख सुरक्षित हैं। अधिक नुकसान जैसी स्थिति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed