फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fir in lock down

लॉकडाउन उल्लंघन में दस पर एफआईआर

Tue, 21 Apr 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
fir in lock down
फतेहपुर। मंगलवार को लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने 88 वाहन चालकों पर कार्रवाई की। प्रेमनगर प्रतिनिधि के अुनसार अल्लीपुर बहेरा गांव में एक मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। बनियापुर निवासी नागेंद्र सिंह के मेडिकल स्टोर के बाहर पुलिस को भीड़ लगी मिली।
विज्ञापन

थानेदार एके मिश्र ने बताया कि मेडिकल स्टोर के साथ संचालक एक कमरे में छह, सात मरीजों को देख रहे थे। संचालक पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं खागा के हरदों में धुन्नी यादव और उसका बेटा कल्लू सरकारी जमीन में निर्माण करा रहे थे। उन पर रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के पीलू तले चौराहे के चौधराना गली निवासी शैलेष पर घर के सामने गुटका, पान मसाला, सिगरेट बेचने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। गाजीपुर पुलिस ने सुकेती गांव में रामनारायण लोधी, विमल लोधी, बबलू यादव, विश्वनाथ, राजकुमार कुशवाहा, इंद्रो निवासी कमल लोधी को जुआ खेलते पकड़ा। इसके इतर पुलिस ने 88 वाहन चालकों पर कार्रवाई की है। 54 वाहनों से 83 हजार एक सौ रुपये का शमन शुल्क वसूला है। 34 वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed