फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   FIR against two people including bank branch manager for fraud of Rs 9 lakh

Fatehpur News: बैंक शाखा प्रबंधक समेत दो पर नौ लाख रुपये की धोखाधड़ी की प्राथमिकी

Sat, 07 Feb 2026 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
FIR against two people including bank branch manager for fraud of Rs 9 lakh
फतेहपुर। जहानाबाद थाना क्षेत्र में बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा प्रबंधक समेत दो लोगों पर खाताधारक के खाते से नौ लाख रुपये ट्रांसफर कर धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मलिकपुर मोहल्ला निवासी सुल्तान वारसी ने पुलिस को बताया कि उसका बैंक खाता जहानाबाद स्थित बैंक में है। खाते में पर्याप्त धनराशि थी। किसी आवश्यक कार्य से जब वह रुपये निकालने बैंक गया तो पता चला कि सात जुलाई 2025 को उसके खाते से नौ लाख रुपये अखिलेश नामक व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि जब उसने शाखा प्रबंधक से ट्रांसफर की जानकारी मांगी तो उन्होंने टालमटोल की। लिखित शिकायत देने के बावजूद कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। आरोप है कि शाखा प्रबंधक ने दूसरे व्यक्ति के साथ मिलकर खाते से नौ लाख रुपये की धोखाधड़ी की।थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed