फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   FIR against four people including father and son who shot dead farmer

Fatehpur News: किसान को गोली मरने वाले पिता-पुत्र सहित चार के खिलाफ प्राथमिकी

Tue, 14 Apr 2026 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
FIR against four people including father and son who shot dead farmer
हुसैनगंज। जंगल में किसान को पीछे से गोली मारने के मामले में पिता-पुत्र समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने पीड़ित किसान और ग्रामीण से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मूधन मंसूरपुर के मजरे कबीरपुर के किसान श्रीकेशन यादव (50) शनिवार रात शौच क्रिया के लिए जंगल गए थे। आरोप है कि किसी ने उन पर पीछे से पीठ पर गोली मारकर घायल कर दिया। किसान को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

किसान ने पुलिस को बताया कि शिवशरन यादव से जमीन को लेकर रंजिश है। आरोप है कि जंगल में शिवशरन, बबलू, सोमनाथ और रोहित घात लगाए बैठे थे। सभा के पास तमंचा था और उन्होंने तमंचे से ही फायर कर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि शिवशरन यादव, पुत्र रोहित, बबलू व सोमनाथ के खिलाफ जानलेवा हमला की प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसओ के मुताबिक मामला संदिग्ध लग रहा है। एक्सरे व अन्य मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मामले की बारीकी से जांच की जाएगी।


दोनों पक्षों में चल रहा है भूमि का विवाद
दोनों पक्षों में काफी अर्से से भूमि का विवाद चल रहा है। कब्जे के लिए राजस्व विभाग की ओर से कई बार पैमाइश भी की गई थी लेकिन दोनों पक्ष राजी नहीं हुए। पिछले वर्ष दिसंबर में भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इसमें आरोपी पक्ष की तरफ से श्रीकेशन पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed