{"_id":"67704101bb8ffd9c6f0f4810","slug":"fine-of-rs-30-lakh-on-illegal-mining-application-for-surrender-of-mine-filed-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-126719-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: अवैध खनन पर 30 लाख का जुर्माना, खदान सरेंडर की डाली एप्लीकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: अवैध खनन पर 30 लाख का जुर्माना, खदान सरेंडर की डाली एप्लीकेशन
विज्ञापन
फतेहपुर। अढ़ावल नौ नंबर खदान में शुक्रवार रात खनिज विभाग की टीम ने अवैध खनन पर छापा मारा। करीब 2,600 घनमीटर का पट्टा सीमा से बाहर खनन पाया गया। अवैध खनन पर 30 लाख जुर्माने की कार्रवाई की गई। छापा के बाद आसपास की खदानों में 24 घंटे से लोडिंग बंद है। इसी दौरान मार्ग पर मिले सात ओवरलोड ट्रकाें पर कार्रवाई की गई।
अढ़ावल नौ नंबर के पट्टा धारक आलोक मिश्रा के खंड में अवैध मौरंग खनन 20 दिन पहले पकड़ा गया था। खंड संचालक को 49 लाख के जुर्माने का नोटिस जारी किया गया था। इसके पहले भी खंड में 52 लाख का जुर्माना लगा था। 52 लाख का जुर्माना खंड संचालक ने भरा था। कुछ दिनों से फिर सोशल मीडिया पर खंड में अवैध खनन का वीडियो वायरल हो रहा था।
खंड में खनिज अधिकारी सौरभ गुप्ता ने टीम के साथ छापा मारा। खंड में 2,600 घनमीटर का अवैध खनन पाया गया। पट्टेधारक आलोक मिश्रा को 30 लाख जुर्माना का नोटिस जारी किया। अवैध खनन पट्टा स्वीकृत क्षेत्र से अलग हिस्से में पाया गया। खनिज व एआरटीओ पुष्पांजलि मित्रा गौतम ने ललौली कस्बा कोर्राकनक मोड़ पर सात ओवरलोड मौरंग लदे ट्रकों को पकड़ा। ट्रकों को सीज किया गया है। कार्रवाई के बाद अढ़ावल 10 नंबर व आसपास के दूसरे पट्टों में लोडिंग बंद है। खनिज अधिकारी सौरभ गुप्ता ने बताया कि खंड पर अवैध खनन पकड़ा गया है। 30 लाख के जुर्माना की नोटिस जारी की गई है। पट्टाधारक की ओर से पट्टा सरेंडर करने की एप्लीकेशन दी गई है।