{"_id":"65aaed13ed349ecd8507d8bf","slug":"filling-of-potholes-on-bahua-lalauli-road-started-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-9974-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बहुआ-ललौली मार्ग के गड्ढों की शुरू हुई भराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बहुआ-ललौली मार्ग के गड्ढों की शुरू हुई भराई
Sat, 20 Jan 2024 03:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Sat, 20 Jan 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
इंपैक्ट:
फोटो-23-सड़क के गड्ढों में बिछाई जा रही गिट्टी। संवाद
फोटो-24-11 जनवरी को प्रकाशित खबर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बहुआ। ओवरलोड वाहनों से ध्वस्त बहुआ-ललौली मार्ग की मरम्मत शुरू हो गई है। गिट्टी डालकर रोलर चलाया जा रहा है।
बहुआ कस्बा और ललौली में सड़क पर जगह-जगह हुए गड्ढों के कारण ट्रक खराब हो रहे हैं, जिससे अक्सर जाम लग रहा है। लोक निर्माण विभाग ने गिट्टियां डलवाकर गड्ढे भरने का काम शुरू करा दिया है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का दावा है कि गड्ढों की भराई के बाद लोगों को सफर आरामदायक होगा और आए दिन लगने वाले जाम से से राहत मिलेगी।
लोनिवि ने बहुआ में तीन और ललौली में पांच ट्रक गिट्टी सड़क के गड्ढे भरने के लिए गिराई गई है। गिट्टी डालकर जेसीबी और रोलर से गड्ढों को बराबर कराया जा रहा है। अमर उजाला ने 11 जनवरी को चार घंटे में होता है आधे घंटे का सफर नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।
जर्जर मार्ग से लगने वाले जाम से संबंधित समस्या प्रमुखता से प्रकाशित की थी। जेई अरुण कुमार कुशवाहा ने बताया जर्जर बहुआ-ललौली मार्ग में कई ट्रक गिट्टियां डलवाकर जेसीबी और रोलर से बराबर कराया जा रहा है। इससे आवागमन में लोगों को सुविधा होगी।