फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fight for yuria in fatehpur

यूरिया के लिए मची मारामारी, ट्रक से गए 1500 बोरी

Tue, 25 Aug 2020 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
fight for yuria in fatehpur
फतेहपुर/धाता में यूरिया के इंतजार में बैठे किसानों को मंगलवार को जैसे ही पता चला कि धाता और बिंदकी बिक्री केंद्रों पर खाद पहुंच गई है उनका हुजूम उमड़ पड़ा। यूरिया लेने के लिए मारामारी मच गई। 1500 बोरी यूरिया कुछ ही घंटे में बिक गई। खाद लेने के लिए किसानों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। 50 से अधिक किसान बिना खाद लिए ही मायूस होकर लौट गए। इन किसानों ने बिक्री केंद्र के सचिव पर अनियमितता का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कारीकान धाता समिति में फूलपुर से सुबह नौ बजे एक ट्रक 600 बोरी यूरिया लेकर पहुंचा। सुबह साढ़े दस बजे ट्रक से ही यूरिया की बिक्री शुरू हो गई। खाद का स्टाक कम और किसानों की संख्या अधिक थी। समिति में किसानों को लाइन लगाकर यूरिया का वितरण कराया गया, लेकिन किसान खाद के लिए जद्दोजहद करते रहे।
विज्ञापन

किसानों ने सचिव पर आरोप लगाया कि समिति के सचिव और आंकिक फोन से अपने चहेते किसानों को खाद आने की सूचना दे दी। हम लोगों को सूचना होने से पहले ही आधी से अधिक खाद बेच दी गई। एक-एक किसान अपने ही घर के दो-तीन लोगों के आधार कार्ड लाकर इकट्ठा खाद लेकर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बिंदकी में भी खाद बिक्री केंद्र पर 900 बोरी यूरिया सुबह पहुंची। खाद लेने के लिए यहां भी किसानों का हुजूम उमड़ा। धाता की तरह पहले खाद लेने के लिए मारामारी मच गई। कुछ किसानों ने हंगामा भी किया। यहां भी किसानों ने सचिव पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपने करीबियों को पहले बुलाकर खाद दे दी। बड़ी संख्या में किसान मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed