{"_id":"579128f84f1c1b1458c4b5f0","slug":"fifty-feet-in-depth-sprung-inspector","type":"story","status":"publish","title_hn":"पचास फिट गहराई में कूदा दरोगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पचास फिट गहराई में कूदा दरोगा
अमर उजाला फतेहपुर
Updated Fri, 22 Jul 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
परिजनों से बातचीत करते एसओ शिवमंगल सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिटौरा घाट में गंगा स्नान को गए एक परिवार के पांच लोग गुरुवार दोपहर डूबने लगे। करीब ही ड्यूटी पर तैनात दरोगा ने खुद नदी में छलांग लगाकर चार लोगों की जान बचा ली। हालांकि इस दौरान कुछ और लोग भी मदद के लिए नदी में उतरे। काफी खोजबीन के बाद भी पूनम देवी(20) का कोई सुराग नहीं लग सका। इनके लिए शुक्रवार को एक बार फिर प्रयास किया जाएगा।
पूनम देवी थरियांव थाना क्षेत्र के बिलिंदा कस्बा निवासी ओमकार विश्वकर्मा की बेटी है। वह अपनी मां उमा देवी, बड़े भाई शुभम, शिवम व छोटी बहन सोनम के गंगा स्नान को पहुंची थी। परिवार के सभी लोग एक साथ गंगा स्नान के लिए उतरे। तेज बहाव और गहराई में चले जाने से पूनम डूब गई, उसे बचाने की कोशिश में परिवार के बाकी लोग भी डूबने लगे।
यह देख घाट पर मौजूद एसआई मनोज कुमार राय ने वर्दी उतारकर नदी में छलांग लगा दी। इसी बीच कई और लोग बांस लेकर नदी में उतरे। काफी कोशिश के बाद चार लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। हालंाकि इनमें कई के पेट में पानी भर गया था। पानी निकालकर उन्हें होश में लाया जा सका। चार लोगों को निकालने के बाद एसआई ने खुद नदी में नहीं मिल रही पूनम की तलाश शुरू की। एक घंटे तक वह तलाश में तैराकों के साथ जुटे रहे। कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
इधर सूचना पर एसओ शिवमंगल सिंह मौके पर पहुंचे। मल्लाहों के सहारे खोजबीन कराने का प्रयास हुआ। देर शाम तक खोजबीन जारी रही। एसओ ने बताया कि युवती की शुक्रवार को भी तलाश कराई जाएगी। गंगा काफी उफान में है। इससे युवती के बहने की आशंका हो रही है।