फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fault in 5 MBA transformer, supply to 24 villages disrupted

Fatehpur News: पांच एमबीए के ट्रांसफार्मर में खराबी, 24 गांवों की आपूर्ति ठप

Tue, 29 Apr 2025 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Fault in 5 MBA transformer, supply to 24 villages disrupted
जाफरगंज। डिघरुवा विद्युत उपकेंद्र में ब्लॉक अमौली के गांव हसनपुर देवरी का पांच एमबीए का ट्रांसफार्मर रविवार शाम पांच बजे खराब हो गया। इससे चौबीस गांवों की आबादी के सामने पेयजल संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन

इस उपकेंद्र से गांवों के 28 सौ उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति मिलती है। ट्रांसफार्मर ठीक न होने से 20 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। घरों में लगे वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत भी शोपीस बन गए हैं। इससे गर्मी में हाथ वाले पंखे के सहारे लोगों की रात कट रही है। बिजली से संचालित आटा चक्की, जनसेवा केंद्र, बंद रहने होने से परेशानी बढ़ गई है। सोमवार दोपहर बाद इंजीनियरों की टीम ट्रांसफार्मर की मरम्मत के लिए उपकेंद्र पहुंची, लेकिन चार बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी। ग्रामीणों ने उपकेंद्र पहुंचकर अधिकारियों से ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग की है। अवर अभियंता अमित कुमार ने कहा कि आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed