{"_id":"5ef4e79d8ebc3e43382fe934","slug":"father-who-killed-only-son-arrested-in-fatehpur-fatehpur-news-knp567598774","type":"story","status":"publish","title_hn":"इकलौते बेटे की हत्या करने वाला पिता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इकलौते बेटे की हत्या करने वाला पिता गिरफ्तार
विज्ञापन
फतेहपुर। 16 जून को इकलौते बेटे की पीटकर हत्या करने वाले बेरहम पिता को पुलिस ने जेल भेज दिया। घटना के बाद आरोपी ने जहर खा लिया था, जिस कारण उसका एक नर्सिंगहोम में पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा था। हालत में सुधार आने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
जहानाबाद थानाक्षेत्र घनश्यामपुर गांव निवासी रामबहादुर (32) नशे का लती है। वह अक्सर पत्नी राधा और बच्चे आयुष उत्तम (5) को मारता पीटता था। उसका 16 जून की शाम पत्नी से किसी बात पर विवाद हुआ। दहशत में बेटा मां से लिपट गया तो रामबहादुर बेटे को खींचकर कमरे में ले गया और उसकी पिटाई कर दी।
कुछ देर बाद बच्चे की चीख शांत हो गई तो परिजनों ने बच्चे के गले में बेल्ट का फंदा कसा देखा। बच्चे की मौत के बाद रामबहादुर ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उसे कानपुर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। आरोपी के पिता सर्वेश उत्तम ने नाती की मौत पर बेटे के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
आरोपी का पुलिस की अभिरक्षा में इलाज चल रहा था। बुधवार देर शाम को हालत में सुधार के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर संतोष शर्मा ने बताया कि घटना के दिन आरोपी नशे में नहीं था। वह गुस्सैल प्रवृत्ति का है। आरोपी पत्नी से जब विवाद कर रहा था तभी बेटा बीच में आ गया और उसने पीटकर उसे मार दिया। आरोपी को जेल भेजा गया है।