फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Father truck collision Killed, son injured

ट्रक की टक्कर से पिता की मौत, बेटा घायल

Wed, 19 Oct 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Wed, 19 Oct 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Father truck collision Killed, son injured
कोतवाली हाईवे पर ट्रक की चपेट में आई बाइक। - फोटो : अमर उजाला

नउवाबाग मोड़ के पेट्रोल पंप के पास इलाहाबाद की ओर जा रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मारकर वृद्ध की जान ले ली, वहीं उसका बेटा गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में भर्ती है। उधर, अखंड सौभाग्य के लिए करवा चौथ की तैयारी कर रही गीता की मांग व्रत के एक दिन पहले ही उजड़ गई। करवा चौथ का व्रत रखने के लिए उसने सुबह ही करवा खरीदा था।

विज्ञापन


मलवां थाना क्षेत्र के बसवां गांव निवासी लाल बहादुर तिवारी (60) अपने बेटे महेंद्र उर्फ मोनू (25) के साथ बाइक से गांठों के  दर्द की दवा लेने शहर आ रहे थे। बाइक सवार पिता-पुत्र को नउवाबाग मोड़ के पेट्रोल पंप के पास इलाहाबाद की ओर जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। बाइक और लाल बहादुर ट्रक के नीचे आ गए। वहीं, महेंद्र उछल कर थोड़ी दूर जा गिरा। महेंद्र का एक हाथ ट्रक के पहिये से कुचल गया।
विज्ञापन


लाल बहादुर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। चालक ने ट्रक लेकर भागने की कोशिश की लेकिन आगे के हिस्से में बाइक फंसी होने की वजह से भाग नहीं सका। ट्रक छोड़कर ड्राइवर व क्लीनर फरार हो गए। हादसे की खबर पर पुलिस पहुंची और महेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को आसपास हेलमेट नहीं मिला। प्राथमिक इलाज के बाद डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया है। बताते हैं कि लाल बहादुर की पत्नी गीता अखंड सौभाग्य के लिए करवा चौथ की तैयारी कर रही थी पर एक दिन पहले ही उसकी मांग उजड़ गई। करवा चौथ का व्रत रखने के लिए सुबह ही करवा खरीदा था।  कोतवाल आरके पांडेय ने बताया कि  चालक और खलासी ट्रक छोड़कर फरार हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed