फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Father raped 13 year old daughterFather raped 13 year old daughter

Fatehpur News: पिता ने 13 साल की पुत्री से किया दुष्कर्म

Mon, 27 May 2024 02:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 27 May 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Father raped 13 year old daughterFather raped 13 year old daughter
औंग। जान से मारने की धमकी देकर 35 साल के नशेड़ी पिता ने शनिवार रात 13 साल की पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। मायके से सूचना पर मां पहुंची। मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि वह शुक्रवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदार के घर गमी में शामिल होने गई थी। घर में 13 वर्ष की बेटी और 10 वर्ष के बेटे को छोड़ गई थी। पति गांजा, भांग, शराब का लती है। मजदूरी कर नशे की पूर्ति करता है। पति ने शनिवार रात सोते समय बेटी से दुष्कर्म किया। विरोध पर गला दबाकर जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह बेटी पड़ोस में रहने वाली जेठानी के घर पहुंची।
विज्ञापन




कपड़ाें में खून के धब्बे देखकर जेठानी ने पूछताछ की। बेटी की आप बीती सुनकर उन्हें खबर दी। वह सुबह तक घर आ गई। बेटी का हाल जाना। गांव में कुछ लोगों ने पंचायत की। पति की शर्मनाक हरकत होने पर महिला समझौते को तैयार नहीं हुई। महिला ने 112 नंबर पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। मां और बेटी से पूछताछ की। बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक कांति सिंह ने बताया मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed