फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Father and sons attacked with sharp weapons

पिता-पुत्रों पर धारदार हथियार से हमला

Mon, 14 Mar 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Father and sons attacked with sharp weapons
फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के सरकंडी के जद्दूबगहा पासिनडेरा में रविवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष से पिता और उसके दो पुत्रों पर धारदार हथियार से हमले में घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

गांव के पंचा प्रसाद पासवान ने बताया कि रमेश, राकेश, सुरेंद्र, रामबाबू ने उसे सुबह घर के बाहर बुलाया। पुरानी रंजिश दूसरे पक्ष के लोग मानते हैं। रमेश की बेटी अक्सर बीमार रहती है। रमेश ने उन पर आरोप लगाया कि उसकी बेटी पर तंत्र-मंत्र कराया है। इस बात का विरोध करने पर गाली-गलौज की और लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी से उस पर हमला किया। चीख सुनकर उसे बचाने के लिए बेटे फूलचंद्र और रामभजन पहुंचे। हमलावरों ने उन पर भी हमला किया। तीनों के लहूलुहान होने पर जान से मारने की धमकी देकर दूसरे पक्ष के लोग भाग निकले। पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और घायलों को जिला अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष डीडी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed