फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Father and son jailed for beating a woman to death in a land dispute.

Fatehpur News: जमीन के विवाद में महिला की पीटकर हत्या में पिता-पुत्र को जेल

Fri, 16 Jan 2026 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Father and son jailed for beating a woman to death in a land dispute.
फोटो-14-गाजीपुर थाने में पकड़े हत्यारोपी पिता-पुत्र। स्रोत पुलिस - फोटो : शहर में कोहरे के बीच बृहस्पतिवार को ​आते-जाते लोग।
गाजीपुर। भूमि विवाद में महिला की पीटकर हत्या के मामले में पकड़े गए पिता-पुत्र को पुलिस ने बृहस्पतिवार गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस के समझाने पर परिजन ने शव का अंतिम संस्कार किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बंवारा गांव निवासी गुड्डी देवी (50) घर का निर्माण करा रहीं थीं। सहन की जमीन के विवाद में 12 जनवरी की शाम महिला पर उसके जेठ शिवप्रसाद दुबे ने पुत्रों संग लाठी-डंडे से हमला किया था। बीच-बचाव में महिला के पुत्र अनुज, अंकुश, आशीष व अर्पित को भी पीटा था।
विज्ञापन

महिला की कानपुर हैलट में बुधवार को मौत हो गई थी। परिजन ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव का अंतिम संस्कार नहीं किया था। इस पर थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह बृहस्पतिवार सुबह महिला के घर पहुंचे। महिला के बेटों को आरोपियों की गिरफ्तारी और बाकी भागे नामजद आरोपियों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन ने गुड्डी देवी के शव भिटौरा गंगा घाट किनारे अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा बढ़ाई। हत्यारोपी शिवप्रसाद और उसके बेटे अमित उर्फ संकठा दुबे को जेल भेज दिया है। घटना में प्रयुक्त दो बांस के डंडे दोनों आरोपियों से बरामद किए। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि दो आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

फोटो-14-गाजीपुर थाने में पकड़े हत्यारोपी पिता-पुत्र। स्रोत पुलिस

फोटो-14-गाजीपुर थाने में पकड़े हत्यारोपी पिता-पुत्र। स्रोत पुलिस- फोटो : शहर में कोहरे के बीच बृहस्पतिवार को आते-जाते लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed