{"_id":"61a7c43aa0397219993800df","slug":"fathepur-news-youth-kills-himself-by-hanging-fatehpur-news-knp667166949","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
विज्ञापन
घटना के बाद घर के बाहर गमगीन परिजन व पड़ोसी। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
प्रेमनगर। मानसिक रूप से परेशान युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना मंगलवार रात हुई। लेकिन इसकी जानकारी परिजनों को बुधवार दोपहर को तब हुई जब युवक घर नहीं आया, तो परिजन उसे तलाशते हुए पहुंचे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की।
सुल्तानपुर घोष थानाक्षेत्र के इजूरा बुजुर्ग गांव निवासी विनोद कुमार भुर्जी (30) मंगलवार की रात खाना खाकर गांव में स्थित अपने दूसरे मकान में जाकर सो गया। बुधवार की दोपहर तक विनोद घर नहीं लौटा, तो परिजन वहां पहुंचे।
तब पता चला कि विनोद ने फांसी लगाकर जान दे दी है। चीख-पुकार मचने पर गांव के लोग आ गए। पिता शंकर लाल ने बताया कि चार महीने से विनोद कुमार की मानसिक हालत ठीक नहीं थी।
विज्ञापन
वह सभी को अनाप-सनाप बोलता रहता था। वह दाहिने हाथ से वह दिव्यांग था। उसकी शादी करीब सात साल पहले मंझनपुर गांव में हुई थी। उसकी पत्नी छाया व एक पांच साल की बेटी जान्हवी हैं।
विनोद कुमार दो भाईयों में छोटा था। उसका बड़ा भाई मनोज है। वह गांव में ही परचून की दुकान चलाकर परिवार पाल रहा था। घटना से पत्नी छाया व मां बृजरानी का रो-रोकर बुरा हाल था। इंस्पेक्टर सुल्तानपुर घोष राजकिशोर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विनोद कुमार की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : FATEHPUR