फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Youth drowned in Yamuna river, missing

यमुना नदी में युवक डूबा, लापता

Sun, 17 Oct 2021 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Youth drowned in Yamuna river, missing
यमुना किनारे मौजूद पुलिस व लगी भीड़। संवाद - फोटो : FATEHPUR
बहुआ। प्रतिमा विसर्जन के बाद शनिवार शाम यमुना में नहाते समय एक युवक डूब गया। काफी खोजबीन के बाद उसका पता नहीं लगा है।
विज्ञापन

ललौली थानाक्षेत्र के हिम्मतपुर गांव निवासी अनिल कुमार दुबे मेडिकल स्टोर संचालक हैं। उनका छोटा बेटा संगम कुमार दुबे (18) मूर्ति विसर्जन के बाद अपने दोस्तों दीपू, रामजी, श्रवण कुमार, हरिकृष्ण, छोटू सिंह के साथ दरियाबाद के पास यमुना में नहाने चला गया।
नहाते समय युवक गहराई में चला गया और नदी में डूब गया। युवक के नदी में डूब जाने की खबर से हड़कंप मच गया। सैकड़ों ग्रामीण यमुना किनारे जमा हो गए। पुलिस और गोताखोरों ने खोजबीन की, लेकिन युवक का कहीं अता पता नहीं चला।
विज्ञापन

नदी में डूबने से मां गुड़िया देवी व बहन नम्रता का हाल बेहाल हो गया। युवक बिंदकी स्थित अभय प्रताप डिग्री कालेज में बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र है। थानाध्यक्ष योगेंद्र पटेल ने बताया कि नदी में डूबे युवक की स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन की जा रही है।

यमुना में डूबे युवक संगम कुमार दुबे की फाइल फोटो। संवाद

यमुना में डूबे युवक संगम कुमार दुबे की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed