फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Worker dies in Sariya factory, uproar

सरिया फैक्टरी में मजदूर की मौत,हंगामा

Sat, 16 Oct 2021 08:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Worker dies in Sariya factory, uproar
सरिया फैक्ट्री के मृतक की पत्नी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
अल्लीपुर। सरिया फैक्टरी में एक मजदूर की शुक्रवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। मौत के बाद ठेकेदार शव घर छोड़ गया। इससे नाराज परिजन ठेलिया पर शव रखकर फैक्टरी गेट पहुंचे और हंगामा किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद दोनों पक्षों के समझौता हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मलवां थानाक्षेत्र के चक्की गांव निवासी मुन्ना लोधी (55) सरिया फैक्टरी में मजदूरी करता था। वह शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे फैक्टरी पहुंचा था। करीब एक घंटे बाद उसकी तबियत बिगड़ गई।
विज्ञापन

फैक्टरी में उसे उल्टियां चालू हो गईं और छाती में दर्द उठा। ठेकेदार मजदूर को लेकर डॉक्टर के पास लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टर ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद ठेकेदार मजदूर का शव लेकर उसके घर पहुंचा और शव वहां छोड़ कर लौट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे आक्रोशित मृतक की पत्नी श्यामसखी, बेटा गुलाब और बेटियां सुदामा, विनीता और सुनीता ठेलिया में शव रखकर फैक्टरी पहुंच गईं। वह फैक्टरी गेट पर हंगामा करने लगीं।

मामले की जानकारी पर सौंरा चौकी इंचार्ज महेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने फैक्टरी का सीसीटीवी चेक किया। जिसके बाद परिजन संतुष्ट हो गए। चौकी में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि पक्षों के बीच समझौता हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed