फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Woman overturned in statement against Raza

रजा के खिलाफ बयान में पलटी महिला

Sun, 12 Dec 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Woman overturned in statement against Raza
फतेहपुर। पति की हाजी रजा और उनके साथियों की पिटाई से मौत का शिकायती पत्र देने वाली महिला रविवार को अपने बयान में पलट गई। महिला ने पुलिस को पति की बीमारी से मौत होने का हलफनामा दिया है। 24 घंटे में ही महिला के पलट जाने को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के कजियाना चूड़ी वाली गली निवासी मंजूर फातिमा ने शनिवार शाम कोतवाली में शिकायती पत्र देकर बताया था कि उसके पति इरफान उर्फ उर्फी की चेयरमैन प्रतिनिधि रजा और उसके साथियों ने पिटाई की थी।
विज्ञापन

जिसके चलते पति की सात नवंबर को मौत हो गई थी। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने रविवार को बयान दर्ज करने के लिए महिला को बुलाया था। कोतवाली में मंजूर फातिमा ने रजा के पक्ष में हलफनामा पुलिस को सौंपा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने बताया कि सादे कागज में शनिवार को उससे हस्ताक्षर कराए गए थे। जबकि उसके पति की मौत आंत फटने से शरीर में जहर फैल जाने के कारण से हुई थी। वह किसी को फंसाना नहीं चाहती है।
यह सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए। प्रकरण में महिला को रजा के खिलाफ शिकायती पत्र दिलाने कोतवाली में एक भाजपा नेता लेकर पहुंचा था। ऐसे में दूसरे दिन बयान पलटने की बात हैरान करने वाली है।

सवाल उठता है कि महिला ने किसके दबाव में पहले खिलाफ में शिकायत की और दूसरे दिन पक्ष में पहुंच गई। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। महिला ने रजा के पक्ष में हलफनामा दिया है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed