फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Woman hanged to death after quarreling with husband

पति से झगड़कर फांसी पर झूली महिला

Mon, 18 Oct 2021 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Woman hanged to death after quarreling with husband
तारावती की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
छिवलहा। पति के मारपीट करने से परेशान एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय पति घर पर नहीं था और बच्चे बाहर खेल रहे थे। बच्चों के लौटने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हथगाम थाना क्षेत्र के देवकली गांव निवासी तारावती (27) पत्नी सुरेंद्र पासवान अपने चार बच्चों के साथ रहती थी। सुरेंद्र के शराब पीने के कारण घर में आए दिन पति व पत्नी के बीच झगड़ा होता था।
विज्ञापन

रविवार दोपहर भी तारावती व सुरेंद्र के बीच विवाद हुआ। तो सुरेंद्र ने तारावती की पिटाई कर दी। इसके बाद घर के बाहर चला गया। इसके बाद तारावती के बच्चे काजल (10), राधा (8), निहालिक (5) व पुत्र सूर्या (2) घर के बाहर खेलने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम करीब चार बजे जब बच्चे खेल कर घर लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। उन्होंने काफी आवाज लगाई तो लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। पड़ोसियों को अनहोनी की शंका हुई तो उन्होंने दरवाजे को किसी तरह से खोला।
अंदर दाखिल होने पर तारावती का शव फंदे पर लटकता देख उनके होश उड़ गए। मौके पर एक टूटी बेल्ट और चूड़ियां पड़ी थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सुरेंद्र का कुछ पता नहीं चला है। पुलिस जांच में लगी हैं। थाना प्रभारी हथगाम अश्विनी सिंह ने बताया कि तारावती का मायका रसूलपुर गांव में है। उसके पिता रामआसरे व अन्य लोग आ गए हैं।
पिता की तरफ से बेटी तारावती को खुदकुशी के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। शादी करीब 13 साल पहले हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed