फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,When the water of the flood descended, the scene of devastation was visible

बाढ़ का पानी उतरा तो दिखने लगीं तबाही

Sun, 31 Oct 2021 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,When the water of the flood descended, the scene of devastation was visible
औंग क्षेत्र में गंगा के बाढ का पानी कम होने के बाद दिख रही बर्बाद फसल। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। बाढ़ का पानी जैसे-जैसे उतर रहा है, वैसे-वैसे तबाही का मंजर सामने आने लगा है। लोग घरों की तरफ वापसी तो कर रहे हैं लेकिन उनकी दुश्वारियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

खेतों में खड़ी फसलें और पशुओं के लिए बोया गया हरा चारा बर्बाद हो गया है। फसलों के सड़ने से दुर्गंध भी हर तरफ फैल है। वहीं, जलस्तर कम होने से गंगा व पांडु नदी से लगे क्षेत्र में कटान भी तेज हो गई है, जिसे लेकर भी लोगों की चिंताएं बढ़ी हैं।
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर 24 घंटे में 35 सेमी कम हुआ है। गंगा अब खतरे के निशान पर पहुंच गई हैं। बाढ़ का पानी घटने से खेतों में भरा पानी भी उतरने लगा है। चार दिन से बाढ़ में डूबी फसलें दिखाई देने लगी हैं, लेकिन उसमें तबाही साफ नजर आ रहा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ फसलों के सड़ने से खाली खेत दिख रहे हैं और कुछ फसलों के डंठल दिखाई दे रहे हैं। बाढ़ नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट के अनुसार, गंगा नदी का जलस्तर 100.860 मीटर पर आ गया है, जो खतरे के निशान पर है। गंगा किनारे के 14 गांव बाढ़ की चपेट में हैं।
अब पानी तो कम हो गया है, लेकिन गांव में कीचड़ और गंदगी फैली हुई है। कालीकुंडी गांव के 35 परिवार अभी भी अपना घर छोड़ कर दरियापुर बांगर में प्रशासन की कालोनियों में रह रहे हैं।
गांव के लोगों का कहना है कि मवेशियों के लिए घर में भूसा रखा हुआ था, जो बाढ़ में नष्ट हो गया है। पानी कम होने से घरों में कीचड़ बना हुुआ है। इस कारण से अभी कालोनियों में ही रहना पड़ेगा।
पानी कम होते ही लेखपाल ने शुरू किया सर्वे
बाढ़ का पानी खेतों से कम होते ही राजस्व टीम ने किसानों के नुकसान की सर्वे रिपोर्ट तैयार करना शुरू कर दिया है। सदनहा गांव में लेखपाल शुभम सिंह ने ग्राम प्रधान रामदास निषाद के साथ सभी घरों की रिपोर्ट बनाई। साथ ही खेतों में बोई फसलों का नाम लिखा और उसमें नुकसान का आंकलन दर्ज किया। लेखपाल ने कहा कि आपदा राहत कोष से किसानों को राहत धनराशि दिलाई जाएगी। इसके लिए एसडीएम के निर्देश पर घरों और फसलों के नुकसान की रिपोर्ट बनाई जा रही है।
इन गांवों की बाढ़ प्रभावित हुई हैं फसलें....
दरियापुर बांगर, मदारपुर, दरियापुर, कटरी, बड़ाखेड़ा, नया खेड़ा, मल्लू खेड़ा, काली कुंडी, सदनहा बिंदकीफार्म, जाड़े का पुरवा, औसेरीखेड़ा, बेनीखेड़ा, बेरी नारी, रामघाट गांव के किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं। बिंदकीफार्म, सदनहा और कालीकुंडी गांव के घरों में पानी घुस गया था।

सात दिन के गंगा की बाढ़ रिपोर्ट:
दिन--- रिपोर्ट मीटर में
रविवार-- 100.140
सोमवार-- 100.510
मंगलवार-- 101.100
बुधवार-- 101.150
गुरुवार-- 101.260
शुक्रवार-- 101.210
शनिवार-- 100.860

बाढ़ से खराब हुई फसल। संवाद

बाढ़ से खराब हुई फसल। संवाद- फोटो : FATEHPUR

सदनहा गांव में फसलों के नुकसान का मुआबजा दिलाने के लिए कागज लेते लेखपाल। संवाद

सदनहा गांव में फसलों के नुकसान का मुआबजा दिलाने के लिए कागज लेते लेखपाल। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed