फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,When the paddy was returned as moist, the farmers got angry, the ruckus

धान को नम बताकर लौटाया तो भड़के किसान, हंगामा

Thu, 02 Dec 2021 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,When the paddy was returned as moist, the farmers got angry, the ruckus
मंडी समिति में खड़े नाराज किसान। संवाद - फोटो : FATEHPUR
किशनपुर। मंडी समिति में खुले विपणन शाखा के धान क्रय केंद्र में गुरुवार को किसानों ने जमकर हंगामा किया। यह हंगामा केंद्र प्रभारी ने धान को नम बताकर किसानों को वापस करने पर हुआ। हंगामे से परेशान प्रभारी वहां से उठकर एफसीआई गोदाम पहुंचे तो किसान वहां भी पहुंच गए। सूचना पर पुलिस ने आकर माहौल शांत कराया।
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे किसान मंडी समिति में खुले धान खरीद केंद्र पहुंचे। यहां छह किसानों के धान को एसएमआई लालधर ने नम बताकर तौल करने से मना कर धान वापस लेकर जाने के लिए कहा।
विज्ञापन

इस पर किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर कई किसान भी उनके साथ हो गए और धान खरीद के लिए दबाव बनाने लगे। किसानों के गाली-गलौज करने पर केंद्र प्रभारी ने सेंटर बंद कर दिया और एफसीआई गोदाम में जाकर बैठ गए। इस पर किसान वहां पहुंचे और उन्हें घेरकर धान खरीद करने के लिए दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सूचना पर किशनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझाया। इस बीच कांग्रेस नेता ओम प्रकाश गिहार भी वहां आ गए। दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई। केंद्र प्रभारी लालधर ने बातचीत में बताया कि नमी युक्त धान को मिल मालिक नहीं लेेते हैं।
किसान अपना नमी वाला धान दबाव बनाकर बेंचने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि किसानों ने कहा कि वह अपने नमीयुक्त धान में कटौती देने के लिए तैयार हैं, बावजूद इसके धान नहीं लिया जा रहा है।

बताया कि अब तक कुल 37 किसानों से 3100 क्विंटल धान खरीद जा चुका है और 800 किसानों को टोकन दिया गया है। करीब तीन बजे धान खरीद फिर से शुरू हो सकी। तब किसानों का धान कटौती करके लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed