{"_id":"620aa589cef7013a635fa1b4","slug":"fathepur-news-waited-for-hours-then-reached-home-fatehpur-news-knp680658844","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों को बांदा जाने के लिए तीन घंटे करना पड़ा इंतजार.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों को बांदा जाने के लिए तीन घंटे करना पड़ा इंतजार.
विज्ञापन
रोडवेज बस अड्डे पर बस में चढ़ने के लिए मारा मारी करते यात्री। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। रोडवेज बसों के चुनाव में लगाने के कारण यात्रियों को आवाजाही में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हर आधा घंटे में बसों का संचालन वाले बांदा रूट पर ,सोमवार को तीन घंटे तक कोई बस नहीं आई।
यात्री तीन घंटे बस अड्डा में बैठे रहे और जब बस आई तो अंदर बैठने के लिए लोगों को जद्दोजहद करनी पड़ी। इसके साथ ही ग्रामीण रूट की बसें बंद होने के कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विधानसभा चुनाव के कारण ग्रामीण क्षेत्र के अफोई, गौती, मंडवा, चंदापुर, कोट मार्ग की रोडवेज बसों को बंद कर दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्र की इन बसों के बंद होने से यात्रियों को सफर करने में दिक्कत उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
वहीं बहुआ, बांदा रूट पर ज्वालागंज बस अड्डा से हर आधे घंटे में बसों का संचालन होता था। सोमवार को दोपहर 12 से तीन बजे तक एक भी बस नहीं गई। यात्रियों की भीड़ बस अड्डा में जुट गई।
तीन बजे के बाद बस आई, तो उसमें बैठने के लिए यात्रियों को जद्दोजहद करनी पड़ी। बता दें कि डिपो में 112 बसें हैं, जिनमें 23 बसें अनुबंधित हैं। 89 बसें निगम की हैं। इनमें से 36 बसें विधानसभा चुनाव के लिए भेजी गई हैं। अब डिपो में 53 बसें बची हैं।
नंदापुर के निवासी मलखान ने बताया कि उन्हें घाटमपुर जाना है। दोपहर को बस अड्डा पहुंच गए थे, लेकिन कोई बस नहीं मिली। पूछताछ केंद्र में बताया कि शाम को बस आएगी। ऐसे में वह रात को वहां पहुंचेंगे। घाटमपुर जाने का यहां से दूसरा कोई साधन भी नहीं है।
कर्वी के रामप्रताप ने बताया कि बस अड्डा में दोपहर से बैठे हैं। धाता रूट वाली बस से कर्वी जाना था, लेकिन पूछताछ केंद्र में बताया कि वह बस चुनाव में चली गई है। अब बांदा की ओर से जाना है, ढाई घंटे से बस अड्डा में बैठे हैं, एक भी बस नहीं आई है।
चित्रकूट के अयोध्या प्रसाद ने बताया कि वह एक निमंत्रण में आए थे। अब घर जाना है, बस अड्डा पर सुबह 10 बजे आ गए थे। एक बस आई, लेकिन उसमें घुसने को नहीं मिला। अब दूसरी का इंतजार कर रहे हैं। बस मिल जाए तो किसी तरह से घर पहुंच जाएं।
पौली निवासी शहीदउद्दीन ने बताया कि खागा जाना है। एक घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं। अब तो लगता है खागा तक प्राइवेट सवारी वाहन से जाना पड़ेगा। यहां फतेहपुर के अलावा लीडर रोड, फजलगंज, कैंट डिपो की बसें आती हैं, लेकिन आज कोई नहीं आई।

यात्री अयोध्या प्रसाद। संवाद- फोटो : FATEHPUR

यात्री रामप्रताप। संवाद- फोटो : FATEHPUR

यात्री शहीदउद्दीन। संवाद- फोटो : FATEHPUR

यात्री मलखान। संवाद- फोटो : FATEHPUR