फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Villagers created ruckus for drinking water

टंकी से महीनेभर से बंद है जलापूर्ति, हंगामा

Sun, 10 Oct 2021 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Villagers created ruckus for drinking water
जाफरगंज में पानी की किल्लत को लेकर टंकी के पास मौजूद ग्रामीण। संवाद - फोटो : FATEHPUR
जाफरगंज। कस्बे में एक माह से पेयजल की आपूर्ति ठप है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को टंकी परिसर में पहुंच कर हंगामा करना शुरू कर दिया। करीब दो घंटे तक हंगामा चलता रहा। इसके बाद ग्रामीणों ने कहा कि 48 घंटे में जलापूर्ति शुरू नहीं हुई, तो वह जिला मुख्यालय पर धरना देंगे।
विज्ञापन

कस्बे में एक माह पहले पानी की टंकी का पंप फुंक गया था। इस कारण जलापूर्ति ठप पड़ी है। स्थिति ये है कि पेयजल के लिए लोगों को निजी सबमर्सिबल पंपों व हैंडपंपों के सहारे रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस स्थिति से आक्रोशित कस्बावासियों ने शनिवार को टंकी परिसर में दो घंटे तक हंगामा काटा। जलनिगम के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। ग्राम प्रधान राकेश कुमार, रामबरन गिरि, नरेंद्र, रामकशोर, कालिका प्रसाद, उर्मिला, मोनी, संगीता, रेखा देवी, संपत आदि ने बताया कि खराब टंकी को ठीक कराने के लिए अवर अभियंता से लेकर जिला स्तर के अधिकारियों को फोन किया जाता है, लेकिन कोई फोन नहीं उठता।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस 450 किलोलीटर पानी की यह टंकी से पहले 22 गांवों में जलापूर्ति होती थी, लेकिन अब आठ हजार आबादी भी प्यासी है। अवर अभियंता जगदंबा प्रसाद गुप्ता ने बताया कि जल्द ही मोटर बनवाकर आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed