फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,VHP accused of burying cows alive

गोवंशों को जिंदा दफनाने का विहिप ने लगाया आरोप, तीन पर एफआईआर

Sun, 16 Jan 2022 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,VHP accused of burying cows alive
गोशाला का निरीक्षण करते एसडीएम नंद प्रकाश सीओ डीसी मिश्रा। संवाद - फोटो : FATEHPUR
शाह (फतेहपुर)। अन्ना मवेशियों से लोगों को छुटकारा दिलाने के लिए बनाई गईं गोशालाओं के हालत बदतर है। विहिप ने शनिवार को लक्ष्मणपुर (करसूमा) गोशाला में जिंदा मवेशियों को दफनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर प्रशासन मौके पर पहुंचा। जहां मवेशी मृत पाए गए। बीडीओ लालजी यादव ने प्रधान, पंचायत सचिव और गोशाला सुपरवाइजर पर मुकदमा दर्ज कराया है। इसके बाद पशु चिकित्सकों ने चार मवेशियों का पोस्टमार्टम किया है।
विज्ञापन

लक्ष्मणपुर गोशाला (करसूमा) में 441 मवेशी हैं, जिसमें करीब 50 मवेशी बीमार पड़े हैं। शनिवार सुुबह इसकी पोल तब खुल गई, जब ठंड से मरे मवेशियों को गुपचुप तरीके से दफनाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देख ग्रामीण इकट्ठा हो गए और मवेशियों को दफनाए जाने का विरोध किया। सूचना पर पहुंचे विहिप के लोगों ने आरोप लगाया कि मरे मवेशियों के साथ बीमार पड़े जिंदा मवेशियों को भी दफनाया जा रहा है।
इसकी सूचना जैसे ही अधिकारियों को मिली, तो एसडीएम नंदप्रकाश मौर्य, तहसीलदार रविशंकर, नायब तहसीलदार विकास पांडेय, बीडीओ बहुआ लालजी यादव, सीओ डीसी मिश्रा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी आरडी अहिरवार मौके पर पहुंचे।
अधिकारियों ने मौके पर पाया कि चार मृत मवेशियों के अतिरिक्त तेरह गाएं मरणासन्न स्थिति में थीं। कयास लगाया गया कि कई दिनों भूखे होने के कारण इनकी हालत बिगड़ी है।
प्रभारी बीडीओ लालजी यादव की ओर से महिला प्रधान कलावती, सचिव ललित गौतम और सुपरवाइजर सुरेश पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसडीएम नंद प्रकाश मौर्य ने बताया कि बीडीओ से स्पष्टीकरण तलब किया है।
इस मौके पर गाजीपुर थानाध्यक्ष संगमलाल प्रजापति, बहुआ चौकी प्रभारी बृजेंद्र सिंह, शाह चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार मौर्य मौजूद रहे। विहिप की ओर से विजय शंकर, हिमांशू दीक्षित, आनंद तिवारी और धनपत मौर्य मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने कहा 15 मवेशी मरे
लक्ष्मणपुर गोशाला (करसूमा) में जिंदा गोवंशों को दफनाने का ग्रामीणों ने विरोध किया। एसडीएम और नायब तहसीलदार ने पहुंच कर ग्रामीणों को शांत कराया। ग्रामीण शानू सिंह ने बताया कि गोशाला में 15 मवेशी मरे हैं।
अधिकारी दोपहर को पहुंचे है। इससे पहले 10 मरे और पांच जिंदा मवेशियों को दफना दिया गया है। अधिकारियों ने दफनाए गए मवेशियों को निकाल कर पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
सिर्फ जो मवेशी मरे पड़े थे, उनको ही पोस्टमार्टम करा दिया गया है। शानू सिंह ने बीडीओ, पंचायत सचिव, प्रधान और सुपरवाइजर के खिलाफ एफआईआर कराने की तहरीर दी है।

पशु चिकित्सकों ने बीमार मवेशियों का किया इलाज
लक्ष्मणपुर गोशाला (करसूमा) में मवेशियों के मरने की खबर मिलते ही पशुपालन विभाग के अधिकारी व चिकित्सक मौके पर पहुंच गए। चिकित्सक डॉ.अजय दुबे, रवी दीक्षित, शत्रुघन लाल, धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बीमार मवेशियों का इलाज किया। फिर मरे हुए गोवंशों का पोस्टमार्टम किया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी आरडी अहिरवार ने बताया कि चार गोवंशों का पोस्टमार्टम किया गया है।

बीमार गोवंश को सड़क से घसीट कर गोशाला के अंदर ले जाते ग्रामीण। संवाद

बीमार गोवंश को सड़क से घसीट कर गोशाला के अंदर ले जाते ग्रामीण। संवाद- फोटो : FATEHPUR

गोशाला में बीमार गोवंश। संवाद

गोशाला में बीमार गोवंश। संवाद- फोटो : FATEHPUR

ठंड में पानी के कीचड़ में फंसे गोवंश। संवाद

ठंड में पानी के कीचड़ में फंसे गोवंश। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed