फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Van-riding miscreants looted Rs 2.40 lakh

वैन सवार बदमाशों ने 2.40 लाख रुपये लूटे

Thu, 03 Mar 2022 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Van-riding miscreants looted Rs 2.40 lakh
जाफरगंज। थाना क्षेत्र के केदारडेरा गांव के पास घरेलू उत्पाद एजेंसी के लोडर चालक से गुरुवार शाम करीब सात बजे वैन सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर 2.40 लाख रुपये और दो मोबाइल लूट लिए।
विज्ञापन

पहले पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। हालांकि बाद में वारदात जाफरगंज थाना क्षेत्र की निकली। पुलिस लूटे गए मोबाइल सर्विलांस में लगाकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के लालूगंज निवासी विश्वास गुप्ता की घरेलू उत्पाद एजेंसी हैं। उनका एजेंसी के लोडर में चालक जहानाबाद निवासी कल्लू, सेल्समैन गोपाल, सहायक सौरभ जाफरगंज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो गुरुवार को माल उतारने और बकाया वसूलने के बाद जहानाबाद जा रहे थे। जाफरगंज थाने के गढ़ी रोड केदारडेरा के पास वैन सवार बदमाशों ने लोडर को ओवरटेक करके रोक लिया।
चालक कल्लू ने बताया कि वैन से छह-सात बदमाश उतरे। तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। उसकी सीट के नीचे रुपयों भरा झोला रखा था। बदमाशों ने झोला लूटने के बाद गोपाल और सौरभ का मोबाइल छीन लिया।
इसके बाद वैन में बैठकर जहानाबाद की ओर भाग निकले। चालक ने 112 नंबर में सूचना दी। सूचना पर जाफरगंज और चांदपुर पुलिस पहुंची। पुलिस के बीच पहले सीमा विवाद हुआ।

इसके बाद जाफरगंज पुलिस ने सीमा में घटना होना माना। चालक ने बताया कि बैग में दो लाख 40 हजार रुपये थे। प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed