{"_id":"61ae562970297c29f9549bda","slug":"fathepur-news-two-caught-stealing-in-laxmi-cotsin-mill-fatehpur-news-knp6679514150","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्मी कॉटसिन मिल में चोरी करते दो धरे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्मी कॉटसिन मिल में चोरी करते दो धरे गए
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में चोरी के आरोपी। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
औंग। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर बंद पड़ी लक्ष्मी कॉटसिन की अभयपुर यूनिट में चोरी करते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा है। मौके से दो आरोपी भागने में सफल रहे। पुलिस ने आरोपियों से दो-दो बम बरामद होने का मुकदमा दर्ज किया है।
औंग थाना क्षेत्र के हाईवे पर रविवार रात करीब डेढ़ बजे पुलिस ने लक्ष्मी कॉटन यूनिट के पास पहुंची थी। इस दौरान फैक्टरी के कबाड़ से चोरी करते गुधरौली गांव के हरिओम शुक्ला व सुमित अवस्थी को पकड़ लिया।
आरोपी हरिओम फैक्टरी के अंदर से कबाड़ चुरा रहा था। उसका साथी सुमित रोड पर खड़ा था। वह कबाड़ इकट्ठा कर रहा था। आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि चौडगरा के रहने वाले एक कबाड़ी के इशारे पर वह चोरी करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
उसने फोन कर बुलाया था। पुलिस के पहुंचने पर कबाड़ी और उसका साथी भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह राजपूत ने बताया कि हरिओम और सुमित के पास से बम बरामद हुए हैं।