{"_id":"61910a71153e1a503027909d","slug":"fathepur-news-truck-collides-with-bike-riding-couple-woman-dies-fatehpur-news-knp6638558150","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार दंपति को ट्रक ने मारी टक्कर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार दंपति को ट्रक ने मारी टक्कर महिला की मौत
विज्ञापन
पदमा की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
जाफरगंज। रिश्तेदार के घर जा रहे बाइक सवार दंपती को रविवार दोपहर मौरंग लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पति घायल हो गया। यह देख ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक को थाने में खड़ा कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बा निवासी रामऔतार विश्वकर्मा अपनी पत्नी पदमा देवी (60) को बाइक से लेकर साढ़ू कैलाश विश्वकर्मा के घर औंग जा रहे थे।
जाफरगंज थाना अंतर्गत रावतपुर निर्माणाधीन नहर पुल के पास पीछे से मौरंग लदे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दंपती सड़क पर गिर गए। तो पीछे से आ रहे ट्रक ने महिला को कुचल दिया।
महिला की मौके पर मौत हो गई। पति रामऔतार जख्मी हुआ। हादसा देखकर आसपास के ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों को देखकर चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला।
ग्रामीणों ने ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष रामू यादव सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे। कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रक को खड़ा कराया गया है। चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।