फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Traders came out in support of member Vinay Tiwari

सभासद विनय तिवारी के समर्थन में उतरे व्यापारी

Tue, 07 Dec 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Traders came out in support of member Vinay Tiwari
कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जाते व्यापारी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट के मामलेे में चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा के साथ मुकदमे में फंसे सभासद विनय तिवारी के समर्थन में व्यापारी डीएम से मिले। व्यापारियों ने डीएम को ज्ञापन देकर विनय पर दर्ज किए गए मुकदमे खारिज करने की मांग की।
विज्ञापन

फतेहपुर जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रमेश द्विवेदी और जिला महामंत्री धर्मेंद्र साहू के नेतृत्व में व्यापारियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से मुलाकात की।
विज्ञापन

व्यापारियों ने बताया कि 22 नवंबर की शाम 8 बजे पालिका चेयरमैन नजाकत खातून से मिलने सभासद विनय तिवारी पहुंचे थे। जहां पर मो.आकिब पालिका की फाइलें लेकर पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच कोतवाली पुलिस मारपीट के प्रकरण में आकिब को गिरफ्तार करने पहुंच गई। जहां मुहल्ले के लोग आकिब की गिरफ्तारी का विरोध करने लगे।
इस बीच सभासद विनय तिवारी ने पुलिस के समर्थन में लोगों को समझाने का प्रयास किया। मगर पुलिस ने गलतफहमी में विनय तिवारी पर भी मुकदमा दर्ज कर दिया।
इस मौके पर व्यापारी नरेंद्र प्रसाद गुप्त, सुरेश शुक्ल, जितेंद्र पाल सिंह, राजेश कुमार द्विवेदी, सुरेंद्र शुक्ल, ओमप्रकाश, जितेंद्र सिंह तोमर, नरेंद्र कुमार, पंकज दीक्षित, संजीव कुमार, अरुण शुक्ल, मनोज रस्तोगी, मोहम्मद रईस रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed