फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Took land but did not give compensation

जमीन ले ली लेकिन नहीं दिया मुआवजा

Mon, 08 Nov 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Took land but did not give compensation
बिंदकी के संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनतीं डीएम अपूर्वा दुबे व एसपी राजेश कुमार। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर/बिंदकी। दिवाली अवकाश के कारण शनिवार को होने वाला तहसील समाधान दिवस सोमवार को हुआ। जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे और पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने बिंदकी तहसील में शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन

यहां मलवां ब्लाक की ग्राम सभा अभयपुर के मजरे रानीपुर की महिला रामरती ने बताया कि उसकी जमीन का अधिग्रहण हाईवे निर्माण के लिए हुआ है, लेकिन अभी तक उसे मुआवजा नहीं दिया गया।
विज्ञापन

वह छह महीने से अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर मुआवजा दिलाने की मांग कर रही है। लेकिन जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते कोई सुनवाई नहीं हुई। डीएम ने एसडीएम बिंदकी को मुआवजे की प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिंदकी के समाधान दिवस में कुल 138 शिकायतें आईं। जिनमें 21 का ही मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान डीएम अपूर्वा दुबे ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्याओं का निस्तारण मौके पर जाकर किया जाए।
यहां एसडीएम अवधेश निगम, सीओ योगेंद्र सिंह मलिक, तहसीलदार सर्वेश सिंह गौर और नायब तहसीलदार धनेंद्र सिंह समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
सदर तहसील में सीडीओ सत्य प्रकाश ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। खागा, बिंदकी और फतेहपुर तीनों तहसीलों को मिलाकर कुल 216 शिकायतें आईं, जिनमें से 31 का निस्तारण हुआ।
17 बार की शिकायत लेकिन नहीं हटा कब्जा
- बरेठर खुर्द गांव निवासी नीरज कुमार ने शिकायत की कि उसकी आवासीय पट्टे की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। विरोध करने पर गाली गलौज और मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। बीते कई महीनों में वह 17 बार शिकायती पत्र दे चुके हैं लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।

एक साल से कर रहे शिकायत पर निस्तारण नहीं
- पतारी गांव के रामगोपाल ने कहा कि एक व्यक्ति ने चकरोड तोड़कर जमीन खेत में मिला ली है। लेखपाल की मिलीभगत से उसके जमीनी से जबरन चकरोड निकाला जा रहा है। वह एक साल से अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर लगा रहा है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
तहसील - शिकायतें - निस्तारण - लंबित
खागा - 56 - 6 - 50
फतेहपुर - 22 - 4 - 18
बिंदकी - 138 - 21 - 117
------------------------------------
कुल - 216 - 31 - 185
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed