फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Three-year-old innocent died after being crushed by a tractor

ट्रैक्टर से कुचलकर तीन साल के मासूम की मौत

Tue, 19 Oct 2021 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Three-year-old innocent died after being crushed by a tractor
बिंदकी। पिता के साथ ट्रैक्टर से घर जा रहा तीन साल का मासूम अचानक ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। उसके ऊपर से ट्रैक्टर का पहिया निकल गया। हादसे के बाद परिजन आनन-फानन में उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

चांदपुर थानाक्षेत्र के बबई गांव निवासी छोटू सोनकर बिंदकी कोतवाली के बहरौली गांव अपनी ससुराल में रह रहा था। सोमवार की देर शाम वह पत्नी सोनी और तीन साल के बेटे मयंक के साथ खेत की जुताई करके ट्रैक्टर से घर लौट रहा था।
विज्ञापन

रास्ते में बेटा मयंक चलते ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। हादसे में ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर से निकल गया। परिजन गंभीर हालत में उसे सीएचसी बिंदकी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। पिता छोटू सोनकर और मां सोनी का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। परिजन ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव को वापस घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed