{"_id":"61d98b985bbf3011535204f3","slug":"fathepur-news-three-including-father-and-son-died-in-accident-fatehpur-news-knp6741738129","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पिता-पुत्र समेत मैकेनिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में पिता-पुत्र समेत मैकेनिक की मौत
विज्ञापन
सरफराज की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खागा (फतेहपुर)। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर महिचा मंदिर चौकी ओवरब्रिज पर शुक्रवार की रात 10 बजे बारिश के दौरान एक तेज रफ्तार डीसीएम ने खराब खड़ी पिकअप में टक्कर मार दी।
हादसे में पिकअप ठीक करा रहे पिता-पुत्र और गाड़ी ठीक कर रहे मैकेनिक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। हादसे का शिकार पिता-पुत्र रायबरेली के रहने वाले थे जबकि मैकेनिक खागा कस्बे का निवासी था।
रायबरेली गदागंज थाना क्षेत्र के सूबेदार का पुरवा निवासी इसरार उर्फ बब्बू (50) सब्जी आढ़ती हैं। वह अपने पुत्र सरफराज (25) व पिकअप चालक जुल्फिकार (30) निवासी सरैया राजन थाना भदोखर रायबरेली के साथ पिकअप लेकर शुक्रवार को थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव आया था। यहां से शकरकंद खरीद कर पिकअप में लोड करके रात को वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
महिचा मंदिर चौकी ओवरब्रिज पर पिकअप खराब हो गई। काफी प्रयास के बाद जब गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई तो इसरार, सरफराज ने लोगों से मदद मांगी। लोगों ने उन्हें खागा नौबस्ता बाईपास निवासी मैकेनिक धर्मेंद्र विश्वकर्मा उर्फ भूरा (20) का फोन नंबर दिया।
यह लोग रात में एक छोटा हाथी (मैजिक गाड़ी) से खागा आए और धर्मेंद्र को बुलाकर महिचा मंदिर ओवरब्रिज ले गए। गाड़ी के पास खड़े होकर धर्मेंद्र उर्फ भूरा मरम्मत कर रहा था, जबकि इसरार, सरफराज व जुल्फिकार वहां खड़े थे।
रात करीब 10 बजे कानपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार डीसीएम ने पिकअप में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पिकअप पलट गई। टक्कर लगने से इसरार उर्फ बब्बू, उसके पुत्र सरफराज और मैकेनिक धर्मेंद्र की मौके पर मौत हो गई।
जबकि गाड़ी के अंदर बैठा चालक जुल्फिकार घायल हो गया। हादसा देख चौकी पुलिस ने डीसीएम चालक का पीछा किया और कुछ दूरी पर जाकर गाड़ी पकड़ ली।
घायल जुल्फिकार को हरदो अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि अन्य को मोर्च्युरी भेज दिया गया। धर्मेंद्र के पिता छोटेलाल ने घटना का मुकदमा दर्ज कराया है।

इसरार उर्फ बब्बू। संवाद- फोटो : FATEHPUR

पोस्टमार्टम हाउस में गमगीन खड़े पिता इसरार उर्फ बब्बू व पुत्र सरफराज के परिजन। संवाद- फोटो : FATEHPUR

हादसे के बाद पलटी पड़ी पिकअप। संवाद- फोटो : FATEHPUR

रदो सीएचसी में भर्ती घायल जुल्फिकार। संवाद- फोटो : FATEHPUR

सड़क किनारे खड़ी डीसीएम। संवाद- फोटो : FATEHPUR