{"_id":"61ca0a8304efdc30ce00fa4f","slug":"fathepur-news-three-arrested-for-attacking-police-fatehpur-news-knp672075828","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर हमला करने वाले तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर हमला करने वाले तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। प्लाट पर कब्जे को लेकर विवाद के दौरान रविवार को पुलिस पर हमला किए जाने के मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। इन्हें सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में वेद प्रकाश और राजू पाल पक्ष के बीच विवादित प्लाट में निर्माण को लेकर रविवार को बवाल हुआ था। पुलिस मौके पर पहुंची थी।
जहां पर पुलिस पर पथराव कर हमला किया गया था। हमले में दो पुलिसकर्मी और राजू पाल समेत कई लोग घायल हुए थे। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव की ओर से बीस नामजद और 30 अज्ञात पर बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, सरकारी कर्मचारियों पर हमला, गाली गलौज, धमकी का मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
एसएसआई राजेश कुमार सिंह ने कुंवरपुर मोड़ से सोमवार को मामले में आरोपी दीपक कुमार, दीपू और दिलीप कुमार पाल निवासी फिरोजपुर को गिरफ्तार किया है। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी जेल गए हैं।