{"_id":"61ae58328a1e3016547bdddf","slug":"fathepur-news-three-arrested-for-attacking-mother-and-daughter-with-a-knife-fatehpur-news-knp6681072155","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटी पर चाकू से हमले तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां-बेटी पर चाकू से हमले तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में पकड़े गए आरोपी दंपत्ति व पुत्र। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
बिंदकी। पुराने विवाद के चलते रविवार शाम मां-बेटी पर चाकू से हमला करने के आरोप में पुलिस ने दंपती व उनके पुत्र को गिरफ्तार किया है। वहीं घायल मां बेटी को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ जान से मारने के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है।
कस्बे के मोहल्ला मीरखपुर में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। जिसमें अनीता देवी पत्नी बाबूराम और उनकी 13 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी पर पड़ोसी कंधई उसकी पत्नी रामकटोरी और बेटे रविशंकर ने चाकू से हमला किया था।
इसमें मां-बेटी लहूलुहान हुई थीं। गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया गया था। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाबूराम की तहरीर पर पुलिस ने कंधई, रामकटोरी और रविशंकर पर जान से मारने के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
तीनों आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपियों को जेल भेजा गया है।