{"_id":"616d838b3ffd7d126d196ab7","slug":"fathepur-news-thieves-raid-five-houses-including-bdc-fatehpur-news-knp6588650110","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच घरों में घुसे चोर बीडीसी समेत तीन से चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच घरों में घुसे चोर बीडीसी समेत तीन से चोरी
विज्ञापन
दिनकर सिंह के घर में फैला पड़ा सामान। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। जयरामनगर मोहल्ले के पूर्व मंत्री की गली में रविवार रात पांच घरों का ताला तोड़कर चोर घुसे। तीन घरों से चोरों ने माल पार किया है। चोरी की घटनाओं में इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस छानबीन को पहुंची है।
जयरामनगर मोहल्ला निवासी हीरालाल पाल नए घर में रहते हैं। उनका पुराना घर भी नए के सामने बना है। रविवार रात उनके पुराने घर में ताला तोड़कर चोर पहुंचे। घर में चोरी के लिए कुछ खास नहीं था। चोरी खाली हाथ लौट गए।
इनके पड़ोसी बेनी माधव सिंह के घर में चोरी का प्रयास किया। इसके बाद बीडीसी सदस्य मिथलेश पत्नी रवींद्र कुमार के घर चोर पहुंचे। परिवार के लोग किसी कार्यक्रम में बेरागढ़ीवा गए थे।
विज्ञापन
यहां बक्से का ताला तोड़कर चोर दो हजार नगदी और एक लाख कीमत के सोने, चांदी के जेवरात चुरा ले गए। मिथलेश ने आशंका जताई कि खाने पीने के सामान में चोरों ने कुछ मिलाया है।
इसी प्रकार शिक्षक दिनकर सिंह के घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। शिक्षक बांदा जिले में तैनात हैं। वह परिवार समेत एक कमरे में सो रहे थे। बाउंड्री से कूदकर दूसरे कमरे तक चोर पहुंचे।
इसके बाद जिस कमरे में शिक्षक सो रहे थे, उसके बाहर से कुंडी बंद कर दी। इसके बाद दूसरे कमरे का ताला तोड़कर करीब दो लाख कीमत के जेवरात चुराकर भाग निकले।
पांचवें सत्यपाल सिंह के घर से सोने, चांदी के जेवरात और लैपटॉप चोरी किया। करीब डेढ़ लाख का माल चोर चुरा ले गए। इनके घर में कोई नहीं था। चोर गेट का ताला तोड़कर पहुंचे। पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदारों ने सत्यपाल को सूचना दी। उनके घर में चोरों ने गंदगी भी फैलाई है।
संदिग्ध हालत में युवक की मौत
गाजीपुर। थाना क्षेत्र देवलान गांव निवासी मनोज तिवारी (35) की रविवार रात अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर नर्सिंग होम पहुंचे। जहां डाक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। संदिग्ध मौत की सूचना पर पुलिस पहुंची। थानाध्यक्ष नीरज यादव ने बताया कि बीमारी से मौत हुई है। (संवाद)

मिथलेश के घर में चोरी के बाद बिखरा सामान दिखाती महिला। संवाद- फोटो : FATEHPUR