फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,The color of inflation rose on Holi...

होली पर भी महंगाई का रंग...

Sun, 06 Mar 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,The color of inflation rose on Holi...
किराना की दुकान में रखे चिप्स-पापड़। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। अबकी होली पर अबीर-गुलाल ही नहीं गुझिया, पापड़, नमकीन और दूध-दही आदि खाद्य सामग्री की महंगाई का रंग छाया रहेगा। दूध तीन से पांच रुपये लीटर बढ़ गया है।
विज्ञापन

ऐसे में वहीं खोया, दही और मिठाइयों के रेट भी चढ़ गए हैं। घरों में मावा से बनने वाली गुझिया तो लोगों की जेब पर असर डालेगी। साथ ही बाजार की रेडीमेड गुझिया भी 20 से 25 रुपये प्रति किलो महंगी मिलेगी।
विज्ञापन

शहर में दुग्ध व्यापार से जुड़े कारोबारी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि इधर चार-पांच महीने से भूसा 500 से सीधे 1300 रुपये क्विंटल हो गया है। खली भी 22 रुपये से बढ़कर 42 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। ऐसे में दूध की लागत बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहार पर फुटकर में अच्छा दूध 50 से 55 रुपये लीटर और शहर की डेयरी में 60 रुपये लीटर दूध बिकने लगा है। इससे होली पर खोया, दूध-दही, गुझिया व अन्य मिठाई महंगी रहेगी।
किराना कारोबारी बबलू मोदनवाल ने बताया त्योहार पर इस बार दूध, घी-तेल, सूजी, बेसन और मैदा महंगा होने से गुझिया, मठरी, पापड़ी, दालमोठ और तरह-तरह की नमकीन के दाम बढ़े हुए हैं।
त्योहार नजदीक आने पर महंगाई और बढ़ सकती है। पिछले साल 280 से 300 रुपये किलो मिलने वाली गुझिया इस बार 320 से 350 रुपये किलो तक बिक सकती है। मैदा इस बार 22 से 25, बेसन 60 से 65-70 रुपये पति किलोग्राम हो गया है।
इससे नमकीन के रेट में भी पांच से 10 रुपये प्रति किलो महंगाई दिखेगी। किराना कारोबारी ने बताया कि त्योहार में बाजार अभी और चढ़ सकता है। उधर, आलू का भी रेट महंगा होने लगा है, जिससे चिप्स, पापड़ के रेट पिछले साल की अपेक्षा 10 से 15 रुपये किलो महंगाई है। बाजार में चिप्स, पापड़ 200 से 230 रुपये किलो मिल रहा है।
दूध का रेट बढ़ने से इस हफ्ते खोया के रेट 10 रुपये प्रति किलो बढ़ गए हैं। अभी खोया 180-190 रुपये से बढ़कर 200 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। होली नजदीक आते ही 230 रुपये से अधिक रेट हो सकते हैं। - भोला, खोया व्यापारी

रिफाइंड व वनस्पति की कीमत 40 रुपये लीटर तक बढ़ गई हैं। मैदा, चीनी की कीमतों में उछाल आ सकता है। यह तेजी मालभाड़ा बढ़ने की कारण आ रही है। - राजकुुमार, किराना दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed