फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,The boy drowned in the tank of the house under construction, died

निर्माणाधीन मकान के टैंक में बालक की डूबने से मौत

Sun, 30 Jan 2022 09:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,The boy drowned in the tank of the house under construction, died
अरविंद मौर्य की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। निर्माणाधीन मकान के टैंक में खेलते समय शनिवार शाम एक बालक डूब गया। टैंक में बालक के गिरने पर स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने टैंक में उतरकर बालक को बाहर निकाला, लेकिन देर हो चुकी थी। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी दिनेश मौर्या पल्लेदारी करते हैं। वह शहर के राधानगर बक्सपुर डूडा कालोनी इलाके में परिवार के साथ रहते हैं। उनका बेटा अरविंद (8) घर के बाहर खेल रहा था।
विज्ञापन

वह खेलते हुए पड़ोसी के निर्माणाधीन मकान के चला गया। घर के बाहर शौचालय के बने टैंक में पैर फिसलने से वह गिर गया। टैंक में पानी भरा होने की वजह से बालक डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा देखकर लोगों ने परिवार को खबर दी। परिजन सीढ़ी लगाकर टैंक में उतरे और बालक को बाहर निकाला लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। उसकी मौत से मां गुड़िया देवी का हाल बेहाल हो गया।

दिनेश ने बताया कि निर्माणाधीन घर के लोग किसी गांव में रहते हैं। उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है। कोतवाल आरके चतुर्वेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

रोते बिलखते अरविंद मौर्य के परिजन। संवाद

रोते बिलखते अरविंद मौर्य के परिजन। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed