{"_id":"6172c777af0c5008687c848b","slug":"fathepur-news-the-body-of-the-young-man-could-be-pulled-out-of-the-well-after-20-hours-fatehpur-news-knp659677990","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 घंटे बाद कुएं से युवक का शव निकाला जा सका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 घंटे बाद कुएं से युवक का शव निकाला जा सका
विज्ञापन
कुएं से युवक के शव को निकालते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
बिंदकी। मोबाइल खोजने के लिए कुएं में उतरे युवक का 20 घंटे बाद शव बरामद हो गया। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कंचनपुर गांव के समीप गुरुवार दोपहर करीब एक बजे सेलावन निवासी जितेंद्र सैनी उर्फ दीनू सैनी (35) गांव के ही छोटेलाल का मोबाइल निकालने के लिए कुएं में उतरा था। वह कुएं के अंदर दलदल में फंसकर गया था।
काफी देर बाद लोगों ने कुएं के किनारे युवक के कपड़े देखे तो परिजनों को सूचना दी थी। जिसके बाद गुरुवार को रात करीब 10 बजे तक फायर ब्रिगेड, पुलिस प्रशासन के अधिकारी युवक की खोज में लगे रहे लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी थी।
विज्ञापन
कुएं में पानी भरकर सुबह तक इंतजार किया गया। शुक्रवार की सुबह फिर युवक को खोजने का काम शुरू हुआ। करीब आठ बजे कुएं में शव उतराता दिखा।
ग्रामीणों ने रस्सी और कांटा डालकर शव को बाहर निकाला। परिजन जितेंद्र का शव देखकर बेहाल हो गए। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।