फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,The ax hit in the jaw of the wife in the quarrel, injured

झगड़े में पत्नी के जबड़े मारी कुल्हाड़ी, घायल

Tue, 04 Jan 2022 06:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 06:09 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,The ax hit in the jaw of the wife in the quarrel, injured
खागा। शराब पीने से मना करने पर बौखलाए पति ने पत्नी को जमकर पीटा। उसके चेहरे पर कुल्हाड़ी से वार किया। कुल्हाड़ी उसके जबड़े पर जाकर लगी तो वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मुन्ना पुरवा (छीमी) निवासी धीर सिंह शराब पीने का लती है। आरोप है कि मंगलवार की सुबह उसकी पत्नी सोनापति ने धीर सिंह को रोजाना शराब पीने से मना किया।
विज्ञापन

इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई तो धीर सिंह ने पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने कुल्हाड़ी से सोनापति के चेहरे पर वार किया।
बचने के प्रयास में कुल्हाड़ी महिला के जबड़े पर लगी, तो वह कटकर लटक गया। यह देख धीर सिंह वहां से भाग निकला। मोहल्ले के लोगों ने सोनापति को अस्पताल पहुंचाया और उसके मायके में खबर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनापति के भाई आशिक लाल निवासी केशवरायपुर केवटमई थाना खखरेरू ने खागा कोतवाली में अपने बहनोई धीर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उसने बताया कि बहन सोनापति सदर अस्पताल में मौत से लड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed