{"_id":"6197f0d9218d7708837a99b8","slug":"fathepur-news-tet-exam-will-be-held-in-24-centers-fatehpur-news-knp6648192180","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौबीस केंद्रों में 28 नवंबर को होगी टीईटी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौबीस केंद्रों में 28 नवंबर को होगी टीईटी परीक्षा
विज्ञापन
फतेहपुर। टीईटी परीक्षा जिले के 24 केंद्रों में 28 नवंबर को होगी। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में 11000 अभ्यर्थी शामिल होंगे। शुक्रवार को परीक्षा नियामक के परीक्षा केंद्रों की सूची जारी करते ही माध्यमिक शिक्षा विभाग ने परीक्षा की तैयारियां तेज कर दी हैं। केंद्र व्यवस्थापकों की 23 नवंबर को स्काउट भवन में बैठक बुलाई गई है।
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने 26 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा था। इनमें चंद्रा बालिका इंटर कॉलेज और लालबहादुर शास्त्री बालिका इंटर कॉलेज पनी को परीक्षा नियामक ने केंद्र बनाने की अनुमति नहीं दी। शेष 24 विद्यालय को केंद्रों की सूची में शामिल किया है।
नकल विहीन और पारदर्शी तरीके से परीक्षा कराने की तैयारी में माध्यमिक का परीक्षा विभाग लग गया है। शुक्रवार को अवकाश के दिन भी कार्यालय खोलकर तैयारी जारी रही।
विज्ञापन
प्रत्येक केंद्र में एक जिला स्तरीय अधिकारी स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त होगा। इसके साथ केंद्र में दो पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे। प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने के आधा घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचाए जाएंगे।
प्राथमिक स्तर की पहली पाली में सुबह 10.30 से दोपहर एक बजे तक परीक्षा होगी। उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा दोपहर 2.30 से शाम पांच बजे तक होगी।
डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्र के 200 गज में धारा 144 लागू रहेगी। केंद्र में प्रवेश के पहले अभ्यर्थी की सघन तलाशी ली जाएगी।