फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Target accomplished, procurement time extended by the government

धान क्रय का लक्ष्य पूरा फिर भी शासन से बढ़ा खरीद का समय

Tue, 01 Mar 2022 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 10:59 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Target accomplished, procurement time extended by the government
धान क्रय केंद्र में लगा धान की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। धान खरीद का समय और शासन से मिले लक्ष्य को संस्थाओं ने पूरा कर लिया है, लेकिन अभी केंद्र प्रभारियों को एक हफ्ते तक क्रय केंद्र में ही बैठना पड़ेगा। 28 फरवरी को खत्म हो रही खरीद का समय बढ़ा कर शासन ने सात मार्च तक कर दिया है।
विज्ञापन

किसानों का धान खरीदने के लिए शासन से छह संस्थाओं को नामित किया गया था। जिन्होंने एक नवंबर से खरीद शुरू कर दी थी। शासन से 137500 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य दिया गया था, जिसके सापेक्ष 137192 मीट्रिक टन खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन

जबकि यूपीएसएस, नैफेड और पीसीएफ के 51 क्रय केंद्र जनवरी महीने से बंद हैं। हाटशाखा, मंडी समिति और एफसीआई के क्रय केंद्र ही खुले हैं। उसमें भी रोज की खरीद का लक्ष्य साढ़े तीन सौ क्विंटल से घटा कर 200 क्विंटल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के पास बेचने के लिए अब धान भी नहीं बचा है। केंद्र प्रभारी खरीद बंद होने का इंतजार कर रहे थे। इसबीच शासन ने एक हफ्ते का समय बढ़ा दिया है। ऐसे में केंद्र प्रभारियों को सात मार्च तक अभी क्रय केंद्र में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक ड्यूटी देनी पड़ेगी।

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अविनाश झा ने कहा कि शासन ने धान खरीद की तिथि सात मार्च कर दी है। जो किसान क्रय केंद्र में धान लेकर आएंगे, उनके धान की तौल कराई जाएगी।
क्रय संस्था - लक्ष्य - अब तक की खरीद (एमटी में )
हाटशाखा - 62500 - 62518
पीसीएफ - 40,000 - 40,220
नैफेड - 21000 - 20876
यूपीएसएस - 4000 - 3958
मंडी परिषद - 7000 - 6792
भारतीय खाद्य निगम - 3000 - 2827
..............................................................................
कुल योग - 137500 - 137192
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed