{"_id":"619a39bc94079808ff3e2165","slug":"fathepur-news-sweet-shopkeeper-dies-in-road-accident-fatehpur-news-knp665183376","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में मिठाई दुकानदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में मिठाई दुकानदार की मौत
विज्ञापन
चौडगरा में कुलदीप गुप्ता के रोते बिलखते परिजन। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
चौडगरा। वाहन की टक्कर से शनिवार रात मिठाई दुकानदार की मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। महज छह माह पहले उसकी शादी हुई थी। मृतक परिवार का इकलौता बेटा था।
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मुरादीपुर चौराहा निवासी कुलदीप गुप्ता (27) की चौराहे पर मिठाई की दुकान है। वह शनिवार रात करीब 11 बजे मुरादीपुर गुनीर रोड पर आयोजित रासलीला देखकर पैदल घर जा रहा था।
मुरादीपुर चौराहे के पास किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन पहुंचे और कुलदीप को पीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक कुलदीप अपने पिता वीरेंद्र का इकलौता बेटा था। उसकी तीन बहनें दीपा, दीप्ति, नीता है। बड़ी बहन दीपा शादीशुदा है। कुलदीप की छह माह पहले कानपुर महराजपुर के देवसानखेड़ा मजरे डोमनपुर निवासी शितलू की बेटी किरन से शादी हुई थी।
उसकी मां भानमती की पहले मौत हो चुकी है। थानाध्यक्ष अनिरुद्घ द्विवेदी ने बताया कि हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
चचेरे भाई की शादी में मातम का माहौल छाया
मृतक कुलदीप के चचेरे भाई कमल की रविवार को बारात जानी है। शादी के माहौल में हादसे का मातम छा गया। शादी की वजह से परिवार और रिश्तेदार इकट्ठा हुए थे। एक ओर कुलदीप की शवयात्रा में लोग शामिल हुए। उसके बाद सादगी से बारात में शामिल हुए।

कुलदीप गुप्ता की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : FATEHPUR