फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Sukhrani was the first woman candidate of the district

छह सीटों पर पहली महिला प्रत्याशी थी सुखरानी

Thu, 13 Jan 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Sukhrani was the first woman candidate of the district
फतेहपुर। जनपद की छह विधानसभा सीटों पर पहली महिला प्रत्याशी सुखरानी थी। जो वर्ष 1957 के चुनाव में फतेहपुर सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ी थी। इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

आंकड़ों पर जाएं तो वर्ष 1951 से लेकर 2017 तक के चुनाव में केवल खागा सीट से ही महिला विधायक बनने का अवसर केवल कृष्णा पासवान को मिला है। वह तीन बार विधायक चुनी गईं और वर्तमान में विधायक हैं।
विज्ञापन

खागा दक्षिणी सीट पर महिलाओं ने 1985 में नामांकन दाखिल किया था। इसमें तेज कुमारी व जनक दुलारी उर्फ बिट्टन देवी थी। अब बात करें जनपद की तो 1957 के चुनाव में जिले की छह सीटें में पहली महिला प्रत्याशी चुनाव में सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहपुर सुरक्षित सीट से कांग्रेस के टिकट पर सुखरानी को 18272 वोट मिले और वह हार गई। इसके बाद 1985, 1993, 2002, 2007, 2012 और 2017 में महिला उम्मीदवारों ने नामांकन किया।
वर्षवार महिला प्रत्याशी व उनके मिले वोट
- 1957 में फतेहपुर सुरक्षित सीट से सुखरानी कांग्रेस उम्मीदवार थी, जिन्हें 18272 वोट मिले थे।
- 1985 में फतेहपुर सीट से सुमन गुप्ता निर्दलीय प्रत्याशी थी, जिन्हें 454 वोट मिले थे।
- 1993 में फतेहपुर सीट से निर्दलीय उम्मीदवार नूरजहां थी, जिन्हें 59 वोट मिले थे।
- 2002 में बिंदकी सीट से अपना दल उम्मीदवार साधना साहू थी, जिन्हें 3936 वोट मिले थे। जहानाबाद सीट से क्रांति दल की उम्मीदवार रानी देवी कुरील को 855 वोट मिले।
- 2007 फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से फहमीदा बेगम नेशनल कांग्रेस पार्टी से उम्मीदवार थी, उन्हें 866 वोट मिले। जबकि लालसा देवी यादव को 658 वोट मिले, वह निर्दलीय प्रत्याशी थी।
- 2012 में जहानाबाद से कांग्रेस उम्मीदवार वंदना राकेश शुक्ला को 11739 वोट, फतेहपुर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रानी देवी को 1417, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार 713, राष्ट्रीय स्वाभिमान पार्टी की प्रत्याशी संगीता देवी को 657 व राज्य अधिकारी पार्टी की प्रत्याशी रंजना सिंह को 642 वोट मिले।

- 2017 में बिंदकी सीट से राष्ट्रीय लोक दल से शाहीन हसन को 1561 वोट, बहुजन मुक्ति पार्टी की प्रत्याशी रीता देवी को 542 वोट, फतेहपुर सदर से भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से कमलेश कुमारी को 456 वोट, अयाह शाह विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी हेमलता को 1523 वोट मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed