फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,stole 60 thousand cash from the shop and ran

गिट्टी-मौरंग की दुकान से 60 हजार की नकदी चुराकर भागा

Mon, 07 Feb 2022 06:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 06:03 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,stole 60 thousand cash from the shop and ran
चौडगरा। गिट्टी-मौरंग की दुकान से रविवार शाम 60 हजार की नकदी चुराकर एक युवक भाग निकला। वह चोरी करते समय सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी खोज कर रही है।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के हरदौरपुर गांव निवासी मनीष बाजपेई की बिंदकी रोड बिसनामऊ गांव में गिट्टी-मौरंग की दुकान है। वह रविवार शाम दुकान के पीछे ग्राहक को मौरंग दिखाने गया था।
विज्ञापन

इस दौरान एक युवक दुकान में घुसा और हैंगर में लटकती चाबी को निकालकर गुल्लक खोलकर नकदी चुराकर भाग निकला। मनीष कुछ देर बाद लौटा तो उसके गुल्लक खुली देखी, तो उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने गुल्लक खोली, तो नकदी गायब थी। उसने सीसीटीवी कैमरे को चेक किया। इसके बाद चौडगरा चौकी पुलिस को 60 हजार नकदी चोरी होने की तहरीर दी।
चौडगरा चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह मौके पर पहुंचे और कैमरे के रिकार्ड फुटेज लिए। थानाध्यक्ष अनुरुद्घ द्विवेदी ने बताया कि चोर का पता लगाया गया है। जल्द ही उसे पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed