फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Soldier's INSAS rifle and magazine damaged in accident, bullets missing

हादसे के बाद सिपाही की इंसास रायफल और मैग्जीन क्षतिग्रस्त, गोलियां गायब

Fri, 19 Nov 2021 06:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 06:12 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Soldier's INSAS rifle and magazine damaged in accident, bullets missing
औंग। तेज रफ्तार कार की टक्कर से गुरुवार रात बाइक सवार सिपाही और होमगार्ड घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल से कानपुर हैलट रेफर किया गया है। हादसे में सिपाही की इंसास राइफल और मैग्जीन क्षतिग्रस्त हो गई और गोलियां गायब हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के महराजा होटल गुधरौली के पास सिपाही सुरेंद्र यादव और होमगार्ड दिनेश तिवारी गश्त कर रहे थे। इस दौरान एक अनियंत्रित कार ने सिपाही की बाइक में टक्कर मार दी। हादसा देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

दोनों कर्मियों को गंभीर रुप से घायल देखकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिपाही के हाथ-पैर फैक्चर हुए हैं। होमगार्ड दिनेश तिवारी को भी गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही की इंसास राइफल और मैग्जीन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके साथ ही मैग्जीन से छह कारतूस खो गए। कार का नंबर प्लेट टूटी मिली है। प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह राजपूत ने बताया कि हादसे की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कार की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed