फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Second FIR for spoiling the atmosphere in Ekoura again

एकौरा में दोबारा माहौल बिगाड़ने पर दूसरी एफआईआर

Thu, 11 Nov 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Second FIR for spoiling the atmosphere in Ekoura again
किशनपुर पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
किशनपुर। एकौरा गांव में गुरुवार की सुबह एक और आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 11 नामजद 10 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एकौरा गांव के रहने वाले राहुल चौधरी ने गुरुवार को एक और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किया गया। इसमें गांव के कुछ लोगों की जमीन मुस्लिम समुदाय द्वारा कब्जा करने की बात कही गई।
विज्ञापन

इसे पार्टी से भी जोड़ा गया। वीडियो वायरल होने पर विजयीपुर चौकी प्रभारी प्रशांत कटियार ने मामले की जांच की और थाने पहुंचकर 11 नामजद व 10 अज्ञात के खिलाफ धार्मिक उन्माद फैलाने व धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, बलवा कराने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने छापेमारी कर राहुल चौधरी, जुग्गी लाल दुबे, रमेश दुबे, नियामत अली, मोहर्रम, असलम, मोहम्मद अली उर्फ बुद्दा, जलील और बरकरार हुसैन को गिरफ्तार कर लिया।

घटना के पीछे साजिश की आशंका
एकौरा के राहुल चौधरी के दोबारा वीडियो बनाने को लेकर पुलिस ने कार्यवाही तो कर दी लेकिन चर्चा है कि यह काम एक साजिश के तहत कराया जा रहा है। राहुल चौधरी के पीछे भी कुछ लोग हो सकते हैं। पुलिस महकमे की चर्चा पर जाएं तो राहुल चौधरी ने पहले मजार और अब जमीन को लेकर वीडियो जारी किए। इसमें उसकी बातचीत लगातार एक ही व्यक्ति से दर्जनों बार हुई है। पुलिस इस व्यक्ति के खिलाफ भी सबूत जमा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed